N भारत लोकदर्शन (जनहित के लिए)

BREAKING
Loading...

जोत-जवारा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, श्रद्धा से झूम उठा खरोरा ,,,

खरोरा न्यूज़ / शक्ति आराधना और उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के अंतर्गत गुरुवार को अंचल के शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों में महाअष्टमी पर मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया गया।



शुक्रवार को नगर के विभिन्न देवी मंदिरों से ज्योति कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही जवारा विसर्जन का कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।


नवमी के अवसर पर नगर के महामाया मंदिर खरोरा से सबसे पहले जवारा विसर्जन किया गया। कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह जवारा की पूजा-अर्चना की गई।


इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी बाना लेकर माता सेवा के गीत गाते और नृत्य करते नजर आए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं ने जवारा के साथ सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।


नगर के हजारों लोगों ने इस भव्य आयोजन का दर्शन कर भक्तों की आस्था और भक्ति भाव की सराहना की।