राजनांदगांव न्यूज़ । ग्राम करेठी के प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह से करीब 8 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रही आरोपिया को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डोंगरगाव थाना पुलिस द्वारा की गई।
शिकायत में बताया गया कि गणेशिया बाई ने 09 जनवरी 2024 से समूह की अन्य सदस्यों को धोखे में रखकर समूह के नाम पर 8,85,000 रुपये का लोन लिया और वह राशि बैंक में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में खर्च कर दी।
जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपिया की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कलमना पहुंची और घेराबंदी कर आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि लोन की राशि को उसने घर की मरम्मत, टीवी, फ्रिज, कूलर जैसे घरेलू सामान खरीदने तथा शेयर मार्केट में निवेश करने में खर्च कर दिया। पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Comments