सिमगा में 50 एकड़ शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप, सेठिया परिवार घिरा

बलौदा बाजार जिले के सिमगा तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदिया पथरा समेत आसपास के गांवों में शासकीय जमीन पर कथित कब्जे का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों ने रायपुर निवासी सेठिया परिवार पर करीब 50 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि पर प्रस्तावित खेल मैदान और अस्पताल की जमीन भी शामिल है। साथ ही सूदखोरी के जरिए लोगों को कर्ज में फंसाकर जमीन हड़पने के भी आरोप लगाए गए हैं।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि कुछ प्रकरण न्यायालय में लंबित होने के बावजूद जमीन का उपयोग जारी है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
– ओंकार साहू, जिला संवाददाता
सम्पादक: रविशंकर गुप्ता, N भारत न्यूज

Comments