छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन द्वारा देवपुर में भव्य पत्रकार एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित
17/4/2026
बलौदा बाजार-भाटापारा।
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन जिला बलौदा बाजार-भाटापारा टीम के तत्वावधान में 16 अप्रैल की शाम वन परिक्षेत्र देवपुर, विकासखंड कसडोल स्थित रेस्ट हाउस में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश संरक्षक टी. एस. सिंह कंवर (मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दामाद), प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद भूषण सनेही, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनदयाल साहू, प्रदेश स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. संजय निराला, प्रदेश सामुदायिक अधिकारी विकास निराला, रायपुर संभाग उपाध्यक्ष रवि शंकर गुप्ता, रायपुर शहर प्रभारी प्रतीक सेंगर, रायपुर जिला सचिव प्रिया शर्मा, रायपुर संभाग महासचिव विजय सोनी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष अशोक मनहर, बलौदा बाजार-भाटापारा जिला अध्यक्ष धनीराम निराला,प्रदीप देवांगन एवं कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मिरी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वन परिक्षेत्र देवपुर के रेंजर संतोष पैकरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष कसडोल गौरी देवी, सरपंच संघ अध्यक्ष कसडोल कपिल देव नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह के दौरान पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था जिला अध्यक्ष धनीराम निराला के नेतृत्व में बलौदा बाजार-भाटापारा टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकारिता की भूमिका को समाज का आईना बताते हुए निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।
Comments