रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर इलाके में रविवार रात एक 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कविता दास के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती शादी के लिए दबाव और मानसिक तनाव से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments