तिल्दा-नेवरा: वैवाहिक कार्यक्रम में आई सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

आशु वर्मा N.भारत 

​तिल्दा-नेवरा (बहेसर): रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना अंतर्गत ग्राम बहेसर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
घटना का विवरण
​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ ग्राम बहेसर में एक रिश्तेदार के यहाँ आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बीते दिनों रात करीब 8:00 से 9:00 बजे के बीच जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी गांव के ही राजकुमार उर्फ राजा वर्मा (30 वर्ष) ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि आरोपी ने मासूम को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना का पता चलते ही परिजनों ने तुरंत तिल्दा-नेवरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता और इलाके में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की:
FIR दर्ज: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 179/26 दर्ज किया है।
​धाराएं: आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
​गिरफ्तारी: पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार उर्फ राजा वर्मा को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र में आक्रोश
​इस जघन्य कृत्य के बाद से ही बहेसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

Comments