जशपुर। जिले के नारायणपुर क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। वहीं, एसएसपी लाल उमेद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
Comments