रायपुर पुलिस कमिश्नर का बड़ा फैसला: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले

रायपुर। Raipur कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर Sanjeev Shukla ने कुल 136 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी करते हुए सूची भी प्रकाशित की है।
जारी आदेश के अनुसार इस फेरबदल में 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 118 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर नए थानों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग के इस निर्णय को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Comments