शक्ति/छत्तीसगढ़। Chhattisgarh के Shivrinarayan स्थित तेंदवा धाम में चल रही श्रीराम कथा के दौरान 50 परिवारों की हिंदू धर्म में वापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक Swami Rambhadracharya के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में घर वापसी अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख Prabal Pratap Singh Judev तथा छत्तीसगढ़ प्रमुख Anju Gabel की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 50 परिवारों ने हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश किया।
स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने सभी परिवारों को आत्मीयता के साथ संबोधित करते हुए उन्हें सुंदरकांड पाठ करने का आग्रह किया और सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शामिल परिवारों ने बताया कि वे पहले प्रलोभन में आकर धर्मांतरण का शिकार हो गए थे, लेकिन अब ‘घर वापसी’ से उन्हें संतोष और खुशी का अनुभव हो रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम कथा जैसे पावन अवसर पर यह आयोजन गौरव का विषय है। कार्यक्रम के दौरान परिवारों ने कथा श्रवण के साथ-साथ सामूहिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
Comments