मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने जिले में संगठनात्मक मजबूती को लेकर विभिन्न मंडलों, मोर्चों एवं विशेष दायित्वों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा के नेतृत्व में जारी इस सूची में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस नियुक्ति प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तथा जिला प्रभारी देवलाल ठाकुर का मार्गदर्शन एवं सहमति शामिल रही।
मंडल प्रभारियों की नियुक्ति
भाजपा संगठन द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों के लिए निम्न नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है—
- अंबागढ़ चौकी मंडल – श्री विजय जैन एवं श्री राज टांडीया
- कौड़ीकसा मंडल – श्री राजेश जैन गुजराती एवं श्री भारतभूषण राजपूत
- मोहला मंडल – दिलीप वर्मा एवं श्री अविनाश त्रिपाठी
- गोटाटोला मंडल – श्रीमती नम्रता सिंह एवं श्री मान सिंह टेकाम
- मानपुर मंडल – श्री रमेश हिड़ामे एवं श्री नरसिंह भंडारी
- औधी मंडल – श्री अनिल गुप्ता एवं श्री भोजेश शाह मंडावी
मोर्चा जिला प्रभारियों की सूची
भाजपा के विभिन्न मोर्चों के लिए भी जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है—
- अनुसूचित जाति मोर्चा – श्री अमर खोबागड़े एवं श्रीमती शांति त्रिपुरे
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा – श्री लखन कलामें एवं श्री शिवचरण आमरिया
- पिछड़ा वर्ग मोर्चा – श्री मदन साहू एवं श्री जानसिंह कुंभज
- अल्पसंख्यक मोर्चा – श्री राजेश सिंघी एवं श्री मोहसिन खान
- युवा मोर्चा – श्री राजू टांडीया एवं श्री राजू तिवारी
- महिला मोर्चा – श्रीमती रेणु टांडीया एवं श्रीमती सत्यभामा सलामे
- किसान मोर्चा – श्री मानसिंह टेकाम एवं श्री रतन तराम
विशेष संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं
संगठन द्वारा कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया है। सभी जिला प्रकोष्ठों की प्रभारी के रूप में श्रीमती राधिका अंधारे को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में श्री डालासिंह कौशिक एवं श्री पवन गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
मासिक बैठक रिपोर्ट प्रभारी की जिम्मेदारी जिला महामंत्री श्री नरसिंह भंडारी को सौंपी गई है।
भाजपा संगठन की इस नई नियुक्ति सूची को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments