CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट


रायपुर। Chhattisgarh में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम में इस बदलाव से तापमान में कमी आने की उम्मीद है। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बीते 24 घंटों में Rajnandgaon 44°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि Pendra Road में न्यूनतम तापमान 21°C दर्ज किया गया।
कल के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने कल के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है, जबकि 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
48 घंटे का यलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय Western Disturbance, Cyclonic Circulation और द्रोणिका के प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। Jashpur, Surguja, Surajpur, Koriya और Balrampur जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 48 घंटों में कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Comments