रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिकरापारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देवपुरी भाठागांव क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी शराब बरामद की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव देवपुरी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6.300 लीटर देशी मदिरा जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,500 रुपये बताई गई है। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 570/2026 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
N भारत न्यूज
सच के साथ
Comments