सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 125 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार और संगठन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय तथा सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी उपस्थित रहे।

23 जून को लखनलाल देवांगन रहेंगे सहयोग केंद्र में उपस्थित

सहयोग केंद्र के नियमित कार्यक्रम के तहत मंगलवार, 23 जून को छत्तीसगढ़ के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ता अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे मंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

N. भारत न्यूज | सच के साथ
सम्पादक: रविशंकर गुप्ता
प्रधान कार्यालय: कुशालपुर, रायपुर
संपर्क: 9425257335

Comments