सरोना फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर लदा ट्रेलर पलटा, दुर्ग-रायपुर मार्ग बाधित

रायपुर।
राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्ग से रायपुर की ओर आ रहा एलएनटी ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रक-ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के कारण दुर्ग से रायपुर आने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक सहित किसी भी राहगीर या अन्य वाहन को कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टर उसके नीचे दब गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है।
घटना के बाद पुलिस और यातायात अमला मौके पर पहुंच गया है। ट्रेलर को हटाने का कार्य जारी है। जब तक मार्ग पूरी तरह बहाल नहीं हो जाता, दुर्ग से रायपुर आने वाले हल्के वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे एम्स मोहबा बाजार के सामने से होकर शहर के भीतर वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Comments