छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं: 10 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी


रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मानसून और निम्न दबाव के प्रभाव से कई क्षेत्रों में 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक वर्षा दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में सबसे अधिक खतरा

  • बालोद
  • बलौदाबाजार
  • बेमेतरा
  • धमतरी
  • दुर्ग
  • गरियाबंद
  • महासमुंद
  • रायपुर
  • राजनांदगांव
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़

इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ जलभराव, नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

प्रशासन और नागरिकों के लिए सलाह मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के पास नहीं जाने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन को भी सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। 

Comments