दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दुर्ग जिले में पदस्थ सात पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के पालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने 11 जुलाई 2026 को आदेश जारी करते हुए सभी निरीक्षकों को उनके नए पदस्थापना जिलों के लिए तत्काल रवाना होने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/5/एम/2643/2026 दिनांक 08 जुलाई 2026 के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के तहत इन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अनुपालन में दुर्ग पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को नए जिलों में पदभार ग्रहण करने के लिए ट्रांसफर आदेश जारी किया है।
इन 7 निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर
- अम्बर सिंह भारद्वाज – थाना सुपेला, जिला दुर्ग ➜ जिला कांकेर
- रामेन्द्र कुमार सिंह – थाना जामुल, जिला दुर्ग ➜ जिला कोंडागांव
- मनीष शर्मा – यातायात शाखा, जिला दुर्ग ➜ जिला दंतेवाड़ा
- राजेश कुमार साहू – थाना उतई, जिला दुर्ग ➜ जिला सुकमा
- श्रद्धा पाठक – थाना अंजोरा, जिला दुर्ग ➜ जिला कोंडागांव
- वंदिता पानिकर – थाना बोरी, जिला दुर्ग ➜ जिला कोंडागांव
- आनंद शुक्ला – थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग ➜ जिला बीजापुर
तत्काल नए जिले में संभालेंगे जिम्मेदारी
एसएसपी विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित निरीक्षक तत्काल अपने-अपने नए पदस्थापना जिलों में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय, दुर्ग रेंज, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों और संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Comments