भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार और छावनी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस ने 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम की नशीली टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी बरामद की है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पहली कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास दशहरा मंच के सामने कुछ युवक खुलेआम गांजा बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान शेख शब्बीर उर्फ कल्लू (21), उदय देवार (22), विकास वर्मा उर्फ चेतन (23) और रोहित कंवर (19) के रूप में हुई। सभी आरोपी खुर्सीपार क्षेत्र के निवासी हैं।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 514 ग्राम गांजा और 1,200 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.51 लाख रुपए है। जांच में सामने आया कि आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के लोगों को बेचते थे और इसी से अवैध कमाई कर रहे थे।
Comments