दैनिक भास्कर उभरते सितारे अवार्ड से सम्मानित हुईं रेणुका टांडिया

मानपुर। दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित "उभरते सितारे अवार्ड" समारोह में वनांचल की उभरती प्रतिभा रेणुका टांडिया को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से प्रदान किया गया।


रेणुका टांडिया ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आदिवासी अंचल का नाम गौरवान्वित किया है। दैनिक भास्कर द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस सम्मान से न केवल उनकी उपलब्धियों को नई पहचान मिली है, बल्कि वनांचल की अन्य प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।


इस अवसर पर मानपुर क्षेत्र के दैनिक भास्कर पाठकों एवं शुभचिंतकों ने रेणुका टांडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Comments