देवघर जाने वाले शिवभक्तों को बड़ी राहत, साउथ बिहार एक्सप्रेस बहाल; बोल बम सेवा समिति ने डीआरएम का जताया आभार
सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, जनभावनाओं के सम्मान पर रेलवे प्रशासन की सराहना
बिलासपुर। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। साउथ बिहार एक्सप्रेस के पुनः संचालन (रिस्टोर) पर बोल बम सेवा समिति, बिलासपुर ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राकेश रंजन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
समिति ने कहा कि हर वर्ष छत्तीसगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर जलाभिषेक के लिए जाते हैं। ऐसे समय में ट्रेन की बहाली से यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल एक रेल सेवा की बहाली नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था और जनभावनाओं का सम्मान है। उन्होंने डीआरएम राकेश रंजन के नेतृत्व और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास जताया कि रेलवे प्रशासन भविष्य में भी जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देता रहेगा।
Comments