मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की धारदार हथियार से हत्या


 डोंगरगढ़, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राधिका नगर स्थित कश्मीरी पारा में रात करीब 9 बजे 33 वर्षीय धन्नू ठाकुर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में एक ही परिवार के कुछ लोगों पर हमले का आरोप है। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और मामले की जांच जारी है।

फिलहाल हत्या के पीछे विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Comments