लैलूंगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल, CMC Vellore से PGDFM डिग्री हासिल


7 वर्षों से ग्रामीणों की सेवा कर रहे डॉ. पटेल अब फैमिली मेडिसिन में हुए और अधिक विशेषज्ञ

रायगढ़ जिले के लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सा अधिकारी डॉ. लखन लाल पटेल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित CMC वेल्लोर से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन यानी PGDFM की उपाधि प्राप्त की है। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि के बाद लैलूंगा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि अब ग्रामीण मरीजों को और अधिक आधुनिक, समग्र और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा।

वीओ:
डॉ. लखन लाल पटेल अपनी सरलता, संवेदनशील व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में पहले से ही लोकप्रिय हैं। फैमिली मेडिसिन में उच्च प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब वे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल और आपातकालीन चिकित्सा जैसी सेवाओं में और अधिक दक्ष हो गए हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद पिछले सात वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉ. पटेल ने कहा कि उनकी शिक्षा और अनुभव का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्रवासियों की सेवा जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Comments