रायपुर दक्षिण के 33 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान, ₹5-₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 4 शासकीय स्कूलों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 33 मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं ₹5,000-₹5,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।


इस पहल से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही, अन्य विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन करने और अधिक अंक हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।


सम्मानित किए गए विद्यालय:
📍 संत कंवरराम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कटोरा तालाब
📍 शासकीय सुंदरी कालीबाड़ी स्कूल
📍 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, संतोषी नगर
📍 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, मठपुरैना


मेहनत का सम्मान, प्रतिभा को प्रोत्साहन—यही उज्ज्वल भविष्य की नींव है।


Comments