नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, BGL लांचर समेत विस्फोटक और ₹50 हजार नकद जब्त

🚨 बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता

पेगड़ापल्ली के जंगल से नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और ₹50,050 नकद बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोगम लखमू (39), निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में काम करने तथा नक्सलियों की सामग्री और विस्फोटक छिपाने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 BGL लांचर, 18 BGL सेल, 12 तीर बम, 01 हैंड ग्रेनेड, .303 के 15 जिंदा राउंड, 31 BGL कार्ट्रिज, INSAS की 01 खाली मैगजीन, बिजली वायर, 03 राउंड चार्जर और 01 ईमीटर लीड सहित अन्य सामग्री बरामद की। इसके अलावा ₹50,050 नकद भी जब्त किया गया।

पुलिस ने बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया और पंचनामा तैयार किया। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों और संदिग्ध ठिकानों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

Comments