बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अंगारी सरपंच के घर से लाखों की सागौन लकड़ी जब्त, पति पर कार्रवाई शुरू

बालोद। वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद वन परिक्षेत्र के अंगारी गांव की सरपंच के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लाखों रुपये मूल्य के सागौन लकड़ी के चिरान और गोले बरामद किए गए। जब्त लकड़ी को दो माजदा वाहनों में भरकर काष्ठागार ले जाया गया।

इस मामले में सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन विभाग द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई बालोद जिला वन विभाग और उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने की।

डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान और गोले बरामद हुए हैं, जिनकी गणना की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच का मुख्य बिंदु यह है कि लकड़ी कहां से लाई गई और किस आरा मिल में उसका चिरान कराया गया। इसके अलावा घर में सागौन से बने फर्नीचर भी मिले हैं, जिनकी भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अनुसार जब्त लकड़ी की अंतिम मात्रा और अनुमानित कीमत का खुलासा गणना पूरी होने के बाद किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Comments