जिला प्रवक्ता बनाए गए राजू टांडिया, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजू टांडिया को पार्टी का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने श्री टांडिया को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि श्री राजू टांडिया का संगठनात्मक अनुभव, मुखर व्यक्तित्व और विचारवान सोच पार्टी की नीतियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जिला संगठन नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर होगा।

नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री राजू टांडिया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Comments