स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 20 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की।

उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे विधायक श्री किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान श्री किरण सिंह देव के जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं भी दीं।

Comments