CG News: नक्सलमुक्त बीजापुर में पहली बार आजादी का जश्न, शहीदों के घर पहुंचे अधिकारी; भेंट किया तिरंगा
इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उन परिवारों के घर भी पहुंचे, जिनके अपनों ने देश और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानपूर्वक तिरंगा भेंट किया और शहीदों के बलिदान को नमन किया।
शहीदों के बलिदान को किया नमन
अधिकारियों ने कहा कि देश की आजादी और आंतरिक सुरक्षा के लिए शहीद हुए जवानों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बलिदान की वजह से ही आज बीजापुर में शांति और विकास की नई उम्मीद दिखाई दे रही है।
शहीद परिवारों के घर तिरंगा पहुंचाने का यह प्रयास केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।
तिरंगा रैली में दिखा देशभक्ति का उत्साह
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई रैली में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। नक्सल प्रभावित रहे बीजापुर में इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन शांति, सुरक्षा और नई उम्मीद का प्रतीक बनकर सामने आ रहा है।
प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश के प्रति एकता, अखंडता एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करें।
Comments