जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत बोले— कर्मठ पत्रकारों को दी जाएगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
आशु वर्मा | ब्यूरो चीफ
तिल्दा-नेवरा। पत्रकार हितों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक सासाहोली स्थित विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, उसके विस्तार तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों को गति देने और क्षेत्र में संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया। इसी क्रम में अविनाश वाधवा को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन तिल्दा-नेवरा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश वाधवा का उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ उठाएगा।
बैठक में उपस्थित छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
उन्होंने कहा कि आगामी बैठकों में संगठन विस्तार को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। संगठन में सक्रिय एवं कर्मठ पत्रकारों को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर जिला एवं विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती तथा गति मिल सके।
शैलेश सिंह राजपूत ने सभी पत्रकारों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में धीरेन्द्र जायसवाल, पवन बघेल, संतोष यदू, प्रकाश जोशी, श्रीराम चौहान, आशु वर्मा, अजय तिवारी, महेश भट्ट, पंकज साहू, नेतराम साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
Comments