Skip to main content

Posts

Showing posts from March 26, 2026

मोहला में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, सियासी कनेक्शन से मचा हड़कंप

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक बस ड्राइवर की जान चली गई। मोहला में मामूली विवाद के बाद ड्राइवर कमलेश की अंतड़ी फटने तक बर्बर पिटाई हुई, इलाज के पाँचवें दिन मौत पर इलाके में आक्रोश और पुलिस में हलचल बढ़ी। मिली जानकारी के अनुसार, भारत ट्रैवल्स में कार्यरत ड्राइवर कमलेश भूआर्य को 20 अप्रैल को बस स्टैंड और बाजार चौक के पास कुछ लोगों ने विवाद के बाद बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि आरोपी कांग्रेस पार्टी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ क्षेत्र के एक जिलाध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करती है। स्थान...