Skip to main content

Posts

Showing posts from April 11, 2026

अम्बिकापुर : ग्रामीण बस योजना बनी सहारा : सरगंवा की रहने वाली कुमिता के सपनों को मिली रफ्तार ,,,

समय पर सफर, सपनों को उड़ान: कुमिता की कहानी ग्रामीण बस योजना के साथ ... नियमित लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए परिवहन की बाधा हुई दूर ... अम्बिकापुर न्यूज़ /  शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह में जब परिवहन की बाधा दूर होती है, तो सफलता की कहानी खुद-ब-खुद लिखी जाने लगती है। सरगंवा की रहने वाली कुमिता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिनके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल एक वाहन नहीं, बल्कि उनके करियर की उड़ान का जरिया बन गई है। समय का संकट और पढ़ाई की चुनौती - कुमिता वर्तमान में न्ळब् छम्ज् जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वे प्रतिदिन सरगंवा से लाइब्रेरी आती हैं। कुमिता बताती हैं कि पहले क्षेत्र में बसों की भारी किल्लत थी। उन्होने बताया कि पहले बस का विकल्प नहीं था, तो बहुत जल्दी वापस लौट जाती थी। इस वजह से उन्हें न चाहते हुए भी लाइब्रेरी से जल्दी निकलना पड़ता था। पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था और टाइम मैनेज करना एक बड़ी चुनौती बन गई थी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदला परिदश्य - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू हुई ’मुख्यमंत्री ग...

बीजापुर में विकास की नई दस्तक : "नियद नेल्लानार" , मनरेगा और पीएम आवास से 224 गांवों में बदलाव ,,,

बीजापुर न्यूज़ / लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में अब बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। नियद नेल्लानार योजना और मनरेगा के संयुक्त प्रयासों से उन गांवों तक विकास पहुंचा है, जहां दशकों तक नक्सल प्रभाव के कारण  बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही थी। बीजापुर जिले में नियद नेल्लानार योजना के तहत 42 सुरक्षा कैम्पों के माध्यम से 67 ग्राम पंचायतों के 224 गांवों को शामिल किया गया है। इस पहल में मनरेगा की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे के निर्माण को गति मिली है। 16 हजार से अधिक परिवारों को रोजगार का सहारा इन ग्रामों में अब तक 16671  जॉबकार्ड  पंजीकृत हैं, जिनमें से 7,271 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं। जिससे हजारों परिवारों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। विशेष रूप से नक्सल प्रभावित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया गया है। इसमें 966 आत्मसमर्पित नक्सली, 178 घायल पीड़ित परिवार और 477 मृतक नक्सल पीड़ित परिवारों के जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा योजना से जोड़ा गया है। पहली बार दिखा विकास का अस...

उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया उक्त महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन ,,,

कोरबा न्यूज़ / नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोनांतर्गत वार्ड क्र. 08 एवं 09 में 54 लाख रूपये के सड़क रोशनी कार्य की सौगात प्रदान की गई। प्रदेश के  वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन उनके हाथों किया गया।  निगम द्वारा लगातार किये जा रहे विकास कार्यो की अगली कड़ी में कोरबा जोन के वार्ड क्र. 08 एवं 09 अंतर्गत सीतामणी हटरी मेन रोड से इमलीडुग्गू स्वागत द्वार तक 54 लाख 28 हजार रूपये की लागत से सड़क बत्ती स्ट्रीट लाईट स्थापना का कार्य किया जाना हैं, जिसके तहत 60 नग विद्युत खंभों की स्थापना कर स्ट्रीट लाईट लगाई जाएंगी।  सीतामणी सामुदायिक भवन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने उक्त नागरिक सुविधा से जुडे़ महत्वपूर्ण कार्य हेतु भूमिपूजन किया तथा तत्काल कार्य प्रारंभ कर समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।   ई.व्ही.चार्जिंग स्टेशन का शुभा...