Skip to main content

Posts

Showing posts from April 3, 2026

बिनेका में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ।

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड की सराहनीय पहल । आशुवर्मा / ब्यूरो चीफ  तिल्दा-नेवरा। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम पंचायत बिनैका में निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सीएसआर मद से, समता फाउंडेशन तथा रायपुर के एमजीएम हॉस्पिटल और उपाध्याय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से पंचायत भवन में आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर नेत्र जांच, रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया, साथ ही गंभीर मरीजों को आगे के उपचार हेतु पंजीकृत भी किया गया। शिविर के दौरान तीन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें रायपु...