Skip to main content

Posts

Showing posts from March 28, 2026

पुरुष हॉकी : मेजबान छ.ग. सहित असम , झारखंड और ओडिशा रहे विजेता , सभी मैच रहे दिलचस्प और रोमांच से भरे मुकाबले ,,,

रायपुर न्यूज़  /  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में तीसरे दिन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सभी मैच दिलचस्प और रोमांच से भरे मुकाबले रहे। पूल ‘ए’ में खेले गए मैच में झारखंड ने आंध्रप्रदेश को 19-1 से पराजित किया। वहीं, पूल ‘बी’ के मुकाबलों में असम ने गोवा को 7-3 और ओडिशा ने मध्य प्रदेश को 15-1 के अंतर से हराया। वहीं पूल ए के मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 7-1 से हराया।  खेले गए सभी मैच रोमांचक रहे, जिनमें सभी टीमों ने अपना पूरा बेहतर प्रदर्शन किया। खेले गए सभी मुकाबलों में टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरा दमखम दिखाया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिले।

जोत-जवारा का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, श्रद्धा से झूम उठा खरोरा ,,,

खरोरा न्यूज़ / शक्ति आराधना और उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के अंतर्गत गुरुवार को अंचल के शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों में महाअष्टमी पर मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया गया। शुक्रवार को नगर के विभिन्न देवी मंदिरों से ज्योति कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही जवारा विसर्जन का कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। नवमी के अवसर पर नगर के महामाया मंदिर खरोरा से सबसे पहले जवारा विसर्जन किया गया। कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह जवारा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी बाना लेकर माता सेवा के गीत गाते और नृत्य करते नजर आए, जो आकर्षण का केंद्र रहे। विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं ने जवारा के साथ सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। नगर के हजारों लोगों ने इस भव्य आयोजन का दर्शन कर भक्तों की आस्था और भक्ति भाव की सराहना की।