Skip to main content

Posts

मोहला में ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, सियासी कनेक्शन से मचा हड़कंप

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक बस ड्राइवर की जान चली गई। मोहला में मामूली विवाद के बाद ड्राइवर कमलेश की अंतड़ी फटने तक बर्बर पिटाई हुई, इलाज के पाँचवें दिन मौत पर इलाके में आक्रोश और पुलिस में हलचल बढ़ी। मिली जानकारी के अनुसार, भारत ट्रैवल्स में कार्यरत ड्राइवर कमलेश भूआर्य को 20 अप्रैल को बस स्टैंड और बाजार चौक के पास कुछ लोगों ने विवाद के बाद बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय चर्चाओं और सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि आरोपी कांग्रेस पार्टी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ क्षेत्र के एक जिलाध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अब तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करती है। स्थान...

धरमजयगढ़ : दिलमोती अगरिया ने लोहे के हुनर से बदली अपनी जिंदगी , महिला समूह से जुड़कर शुरू किया आजीविका कार्य ,,,

रायगढ़ न्यूज़ / विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत चुहकीमार के आश्रित ग्राम औरानारा की रहने वाली दिलमोती अगरिया आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने हुनर और मेहनत के दम पर न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि आजीविका का स्थायी साधन भी खड़ा किया। दिलमोती अगरिया “एकता समूह” से जुड़ी हुई हैं, जो महामाया संकुल संगठन कुड़ेकेला के अंतर्गत कार्यरत है। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बैंक लिंकेज के माध्यम से 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने लोहे का सामान एवं पंखा खरीदा और अपने पारंपरिक कौशल को आजीविका का माध्यम बनाया।  आज दिलमोती लोहे से हंसिया, कुल्हाड़ी, तवा, फावड़ा सहित अन्य उपयोगी घरेलू और कृषि उपकरण तैयार कर रही हैं। उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद स्थानीय बाजार में पसंद किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है, जो उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन चुकी है। इस सफलता के पीछे सक्रिय महिला संतोषी अगरिया का भी विशेष योगदान है, जिन्होंने दिलमोती को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। समूह की सामूहिक शक्ति और सहयोग से दिलमोती...

चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात , उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव शक्कर कारखाने ने जारी किए 5.97 करोड़ ,,,

कवर्धा  न्यूज़ /   चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों को 5.97 करोड़ की राशि जारी की गई है।  इसके साथ ही कारखाना द्वारा अब तक गन्ना किसानों को 57.48 करोड़ का भुगतान पूर्ण किया जा चुका है। नियमित और समयबद्ध भुगतान से क्षेत्र के किसानों में उत्साह, संतोष और प्रसन्नता का वातावरण बना हुआ है। कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में भुगतान प्रक्रिया निरंतर जारी है, जिससे सहकारी व्यवस्था में किसानों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। कारखाना प्रबंधन ने बताया कि यह निरंतरता किसानों की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ कारखाने के सुचारु संचालन को भी स्थायित्व प्रदान कर रही है।  कारखाना प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चालू पेराई सत्र में 255818 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई तथा 3,09,120 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि किसानों के सहयोग, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन...

2.25 लाख तत्काल जमा , पंजाब बार पर निगम की सख्ती रंग लाई : कार्रवाई से पहले ही भरना पड़ा वर्षों का अनुज्ञा शुल्क ,,,

तीन नोटिस बेअसर, सीलिंग टीम पहुंचते ही पंजाब बार संचालक ने चुकाया पूरा बकाया ,,, दुर्ग न्यूज़ /     नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर नगर निगम की लाइसेंस शाखा एवं राजस्व विभाग की टीम 20 मार्च को न्यू बस स्टैंड स्थित "पंजाब बार" को सीलबंद करने पहुंची। निगम की इस सख्त कार्रवाई के मद्देनज़र बार संचालक में हड़कंप मच गया और सीलबंदी की कार्रवाई से बचने के लिए उसने तत्काल पांच वर्षों का लंबित अनुज्ञा शुल्क, कुल 2 लाख 25 हजार रुपये, मौके पर ही जमा कर दिया। उल्लेखनीय है कि पंजाब बार द्वारा पिछले पांच वर्षों से अनुज्ञा शुल्क जमा नहीं किया गया था। नगर निगम द्वारा इस संबंध में तीन बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन संचालक की ओर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही शुल्क जमा करने की पहल की गई। लगातार अनदेखी के चलते निगम प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।आज जब निगम की टीम सीलबंदी की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तब कार्रवाई के भय से संचालक ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी।  इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया कि नगर निगम अब बकायादारों के खि...

राजगढ़़ : आवेदक को मिली 05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता ,,,

राजगढ़़ न्यूज़ /   कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा आवेदक राजेन्द्र तंवर को रेडक्रॉस से 05 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आवेदक राजेन्द्र तंवर ने बताया कि आवेदक के पुत्र के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसका इलाज पूर्व में प्रायवेट अस्‍पताल में किया गया।  आवेदक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह इलाज कराने में असमर्थ हैं। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आवेदक के पुत्र का समुचित उपचार एम्स भोपाल में करवाना सुनिश्चित करें।

बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति : मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ ,,,

बस्तर न्यूज़ /    वह मंजर आज भी बस्तर के वनांचलों की यादों में एक कसक पैदा कर देता है, जब एक लाचार बुजुर्ग को अपनी चंद रूपए की पेंशन के लिए तपती धूप में मीलों पैदल चलना पड़ता था। कभी शारीरिक अक्षमता तो कभी तंगहाली के कारण बैंक तक न पहुँच पाने का वह दर्द और थक-हारकर सूनी आँखों से लौट आने की वह बेबसी ग्रामीण जीवन का एक कड़वा सच थी।  लेकिन वक्त बदला और बस्तर की इन पथरीली राहों पर ममता और सेवा का हाथ बढ़ाते हुए बीसी सखियों ने उस करुणा को शक्ति में बदल दिया है। आज वही बुजुर्ग अपनी देहरी पर बैठी बैंक सखी को देख मुस्करा उठता है, क्योंकि अब बैंक चलकर उसके घर तक आता है। ग्रामीण बैंकिंग के इस मानवीय चेहरे का सबसे जीवंत उदाहरण छिदगांव में देखने को मिलता है, जहाँ के वृद्ध हितग्राही रतन राम बघेल वृद्धावस्था के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। ऐसे में बीसी सखी दशोमती कश्यप हर माह उनके घर जाकर पेंशन की राशि उनके हाथों में सौंपती हैं।  अपनी इस सुविधा पर खुशी जाहिर करते हुए रतन राम बघेल कहते हैं कि बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण मेरे लिए बैंक तक जाना अब संभव नहीं रह गया था, ...

ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी ,,,

बलौदाबाजार-भाटापारा न्यूज़ /  ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों का पक्का घर पाने का सपना साकार हो रहा है और उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदी की निवासी हितग्राही श्रीमती लता बाई यादव, पति पदुम यादव, भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्हें योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे उनका पक्का आवास निर्मित हो सका। पूर्व में कच्चे मकान में रहने वाली लता यादव का परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। इस योजना ने न केवल आवास की समस्या का समाधान किया है, बल्कि हितग्राहियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रशासन द्वारा योजना के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। हितग्राही परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत...