Skip to main content

Posts

राजगढ़़ : आवेदक को मिली 05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता ,,,

राजगढ़़ न्यूज़ /   कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा आवेदक राजेन्द्र तंवर को रेडक्रॉस से 05 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आवेदक राजेन्द्र तंवर ने बताया कि आवेदक के पुत्र के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उसका इलाज पूर्व में प्रायवेट अस्‍पताल में किया गया।  आवेदक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह इलाज कराने में असमर्थ हैं। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि आवेदक के पुत्र का समुचित उपचार एम्स भोपाल में करवाना सुनिश्चित करें।

बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति : मातृत्व वंदना और पेंशन योजना की राशि घर-घर पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ ,,,

बस्तर न्यूज़ /    वह मंजर आज भी बस्तर के वनांचलों की यादों में एक कसक पैदा कर देता है, जब एक लाचार बुजुर्ग को अपनी चंद रूपए की पेंशन के लिए तपती धूप में मीलों पैदल चलना पड़ता था। कभी शारीरिक अक्षमता तो कभी तंगहाली के कारण बैंक तक न पहुँच पाने का वह दर्द और थक-हारकर सूनी आँखों से लौट आने की वह बेबसी ग्रामीण जीवन का एक कड़वा सच थी।  लेकिन वक्त बदला और बस्तर की इन पथरीली राहों पर ममता और सेवा का हाथ बढ़ाते हुए बीसी सखियों ने उस करुणा को शक्ति में बदल दिया है। आज वही बुजुर्ग अपनी देहरी पर बैठी बैंक सखी को देख मुस्करा उठता है, क्योंकि अब बैंक चलकर उसके घर तक आता है। ग्रामीण बैंकिंग के इस मानवीय चेहरे का सबसे जीवंत उदाहरण छिदगांव में देखने को मिलता है, जहाँ के वृद्ध हितग्राही रतन राम बघेल वृद्धावस्था के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। ऐसे में बीसी सखी दशोमती कश्यप हर माह उनके घर जाकर पेंशन की राशि उनके हाथों में सौंपती हैं।  अपनी इस सुविधा पर खुशी जाहिर करते हुए रतन राम बघेल कहते हैं कि बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण मेरे लिए बैंक तक जाना अब संभव नहीं रह गया था, ...

ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी ,,,

बलौदाबाजार-भाटापारा न्यूज़ /  ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जरूरतमंद परिवारों का पक्का घर पाने का सपना साकार हो रहा है और उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदी की निवासी हितग्राही श्रीमती लता बाई यादव, पति पदुम यादव, भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। उन्हें योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे उनका पक्का आवास निर्मित हो सका। पूर्व में कच्चे मकान में रहने वाली लता यादव का परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। इस योजना ने न केवल आवास की समस्या का समाधान किया है, बल्कि हितग्राहियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रशासन द्वारा योजना के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। हितग्राही परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत...

रायगढ़ : पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील ,,,

रायगढ़ न्यूज़ / राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ऑयल कंपनियों के पास इन पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उनकी नियमित आपूर्ति जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में आम जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अनावश्यक रूप से एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग या पेट्रोल-डीजल के अनावश्यक संग्रहण जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।  उन्होंने बताया कि ऑयल कंपनियों और जिलों में उपलब्ध एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक की दैनिक जानकारी खाद्य विभाग के मॉड्यूल के माध्यम स...

महिला समूह से 8.85 लाख की धोखाधड़ी करने वाली आरोपिया नागपुर से गिरफ्तार ,,,

राजनांदगांव न्यूज़ । ग्राम करेठी के प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह से करीब 8 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रही आरोपिया को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डोंगरगाव थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार आरोपिया गणेशिया बाई बघेल (60 वर्ष), जो स्वयं प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष थी, पिछले दो वर्षों से फरार चल रही थी। मामले में प्रार्थिया श्रीमती पेमिन साहू, निवासी ग्राम करेठी ने 02 जनवरी 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।  शिकायत में बताया गया कि गणेशिया बाई ने 09 जनवरी 2024 से समूह की अन्य सदस्यों को धोखे में रखकर समूह के नाम पर 8,85,000 रुपये का लोन लिया और वह राशि बैंक में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में खर्च कर दी। जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपिया की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कलमना पहुंची और घेराबंदी कर आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि लोन की राशि को उसने घर की मरम्मत, टीवी, फ्रिज, कूलर जैसे घर...

नवदिवसीय श्री मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन ,,,

पाटन न्यूज़ । ग्राम नारायणपुर धाम घुघवा, तहसील पाटन में स्वर्गीय आचार्य पंडित पवन द्विवेदी जी की पुण्य स्मृति में नवदिवसीय श्री मानस महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 07 मार्च से 16 मार्च 2026 तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल उपस्थित हुए। उनके साथ जिला पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा तथा अवधेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा वाचक आचार्य रोहन कृष्ण शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं। अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने स्वर्गीय आचार्य पंडित पवन द्विवेदी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे पिछले नौ वर्षों से ...

जशपुर जिले के ब्रांड जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को मिला सुपरफूड का दर्जा ,,,

रायपुर न्यूज़ /   आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प और वन आधारित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।   कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आगंतुकों ने भाग लिया। इस आयोजन में जशपुर जिले के ब्रांड जशप्योर  द्वारा भी स्टॉल लगाया गया, जिसे आगंतुकों, अधिकारियों और विशेषज्ञों से व्यापक सराहना प्राप्त हुई। स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, पारंपरिक प्रसंस्करण पद्धति और प्रीमियम पैकेजिंग को लेकर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। स्टॉल का मुख्य आकर्षण महुआ आधारित उत्पाद रहे। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने महुआ के पारंपरिक उपयोगों के साथ-साथ उसे पोषण से भरपूर एक प्राकृतिक सुपरफूड के रूप में प्रस्तुत करने की पहल की सराहना की। जय जंगल  द्वारा महुआ को केवल पारंपरिक मद्य ...