सिमगा रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ मीडिया असोसिएशन की अहम बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व जनहित कार्यों पर हुआ मंथन
सिमगा रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ मीडिया असोसिएशन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना, जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्य करना तथा संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करना रहा। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने, समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने एवं संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही मीडिया की भूमिका को जनसेवा के माध्यम के रूप में और अधिक प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में संगठन जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश रात्रे ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष वेद भूषण स्नेही ने संगठन में अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया, वहीं प्रदेश स्वास्थ्य सला...