Skip to main content

Posts

Showing posts from April 12, 2026

जबलपुर : जैविक हाट बना लोगों की पसंद , भिलवां और महुआ के उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र ,,,

जबलपुर न्यूज़  /   कृषि उपज मंडी जबलपुर में प्रत्येक रविवार को लगाये जा रहे साप्ताहिक जैविक हाट में इस रविवार को भी नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दिखाई दी। जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस हाट में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। जैविक हाट में उपभोक्ताओं द्वारा रसायन मुक्त एवं ताजे कृषि उत्पादों की खरीदारी में विशेष दिलचस्पी दिखाई जा रही है, जिससे किसानों को सीधे बाजार उपलब्ध हो रहा है और उनकी आय में वृद्धि के अवसर भी बढ़ रहे हैं। जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 31 कृषकों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। हाट में हरी सब्जियां, फल, अनाज, दलहन, मोटे अनाज (मिलेट्स), देशी घी, दुग्ध उत्पाद सहित विभिन्न रसायन मुक्त एवं प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध रहे।  गन्ने का ताजा रस, कच्ची घानी से तैयार सरसों, मूंगफली एवं अलसी का तेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कुंडम क्रॉप प्रोड्यूसर कंपनी के भिलावा एवं महुआ आधारित उत्पादों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इन्हें काफी पसंद किया गया। जैविक हा...

शहडोल : यूआईटी उत्सव 2026 के सप्तम दिवस पर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन ,,,

शहडोल न्यूज़ /  यूआईटी उत्सव 2026 के सप्तम दिवस पर खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। दिनभर चले विभिन्न मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।  क्रिकेट के प्रथम सेमीफाइनल में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष और माइनिंग चतुर्थ वर्ष के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। माइनिंग चतुर्थ वर्ष की टीम ने 11.2 ओवर में 155 रन बनाकर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में माइनिंग चतुर्थ वर्ष और माइनिंग प्रथम वर्ष की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।  अंततः माइनिंग चतुर्थ वर्ष ने 41-39 अंकों से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल के दो सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल के लिए माइनिंग तृतीय वर्ष और माइनिंग चतुर्थ वर्ष की टीमों ने जगह बनाई, जिनके बीच निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। कैरम पुरुष वर्ग के फाइनल में निहाल संत और विधाता उइके आमने-सामने हुए, जिसमें विधाता उइके ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया।  कार्यक्रम के दौरान संस्था के संचालक डॉ. पंकज जैन ने विज...

नीमच जिले की 155764 हितग्राही लाड़ली बहनों के खातों में 35वी किश्त अंतरित ,,,

नीमच न्यूज़ /  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35वी किश्त जिले की कुल 155764 हितग्राही बहनों के खाते में राशि रुपए 22.76 करोड़ अंतरित की गई है। रविवार 12 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना राशि अंतरण व महिला सशक्तिकरण सम्मेलन मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सीहोर में आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट जिले में हितग्राही लाड़ली बहनों द्वारा ग्राम/पंचायत/वॉर्ड स्तर पर देखा गया। योजना प्रारम्भ से यह 35वी किश्त है,जो लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुई है। उक्त जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने दी है। 

नारायणपुर : महाराष्ट्र सीमा से लगे नेलांगुर में हर घर पहुंचा नल जल , दूर हुई पेयजल समस्या ,,,

जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई जल आपूर्ति , 52 किमी दूर स्थित गांव को मिली बड़ी राहत ,,, महिलाओं को पानी के लिए भटकने से मुक्ति , ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ,,, मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रशासनिक प्रयासों से अबूझमाड़ में तेज हुआ विकास ,,, नारायणपुर न्यूज़ / छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम नेलांगुर में अब विकास की नई तस्वीर उभरने लगी है। महाराष्ट्र सीमा से लगे इस पूर्व अतिसंवेदनशील गांव में पहली बार घर-घर नल से पानी पहुंचना शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद अब विकास कार्यों ने भी गति पकड़ ली है। कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत इस दूरस्थ गांव में जल आपूर्ति व्यवस्था शुरू की गई है। सोलर पंप के माध्यम से जल स्रोत से पानी उठाकर पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे बिजली पर निर्भरता कम हुई है और निर्बाध जल आपूर्ति संभव हो सकी है। जिला मुख्यालय नारायणपु...