Skip to main content

Posts

रायगढ़ : पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील ,,,

रायगढ़ न्यूज़ / राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ऑयल कंपनियों के पास इन पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उनकी नियमित आपूर्ति जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में आम जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अनावश्यक रूप से एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग या पेट्रोल-डीजल के अनावश्यक संग्रहण जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।  उन्होंने बताया कि ऑयल कंपनियों और जिलों में उपलब्ध एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक की दैनिक जानकारी खाद्य विभाग के मॉड्यूल के माध्यम स...

महिला समूह से 8.85 लाख की धोखाधड़ी करने वाली आरोपिया नागपुर से गिरफ्तार ,,,

राजनांदगांव न्यूज़ । ग्राम करेठी के प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह से करीब 8 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रही आरोपिया को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डोंगरगाव थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार आरोपिया गणेशिया बाई बघेल (60 वर्ष), जो स्वयं प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष थी, पिछले दो वर्षों से फरार चल रही थी। मामले में प्रार्थिया श्रीमती पेमिन साहू, निवासी ग्राम करेठी ने 02 जनवरी 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।  शिकायत में बताया गया कि गणेशिया बाई ने 09 जनवरी 2024 से समूह की अन्य सदस्यों को धोखे में रखकर समूह के नाम पर 8,85,000 रुपये का लोन लिया और वह राशि बैंक में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में खर्च कर दी। जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपिया की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के नागपुर स्थित कलमना पहुंची और घेराबंदी कर आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपिया ने बताया कि लोन की राशि को उसने घर की मरम्मत, टीवी, फ्रिज, कूलर जैसे घर...

नवदिवसीय श्री मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन ,,,

पाटन न्यूज़ । ग्राम नारायणपुर धाम घुघवा, तहसील पाटन में स्वर्गीय आचार्य पंडित पवन द्विवेदी जी की पुण्य स्मृति में नवदिवसीय श्री मानस महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 07 मार्च से 16 मार्च 2026 तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल उपस्थित हुए। उनके साथ जिला पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा तथा अवधेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कथा वाचक आचार्य रोहन कृष्ण शर्मा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं। अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने स्वर्गीय आचार्य पंडित पवन द्विवेदी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे पिछले नौ वर्षों से ...

जशपुर जिले के ब्रांड जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को मिला सुपरफूड का दर्जा ,,,

रायपुर न्यूज़ /   आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प और वन आधारित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।   कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आगंतुकों ने भाग लिया। इस आयोजन में जशपुर जिले के ब्रांड जशप्योर  द्वारा भी स्टॉल लगाया गया, जिसे आगंतुकों, अधिकारियों और विशेषज्ञों से व्यापक सराहना प्राप्त हुई। स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, पारंपरिक प्रसंस्करण पद्धति और प्रीमियम पैकेजिंग को लेकर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। स्टॉल का मुख्य आकर्षण महुआ आधारित उत्पाद रहे। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने महुआ के पारंपरिक उपयोगों के साथ-साथ उसे पोषण से भरपूर एक प्राकृतिक सुपरफूड के रूप में प्रस्तुत करने की पहल की सराहना की। जय जंगल  द्वारा महुआ को केवल पारंपरिक मद्य ...

तिल्दा-नेवरा गौरवान्वित: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष।

  तिल्दा-नेवरा- नगर के लिए यह क्षण गर्व और उल्लास से परिपूर्ण है। समाजसेवा, धार्मिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने वाले नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष नगर के सुपुत्र विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा की गई है। विकास सुखवानी का व्यक्तित्व सेवा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण रहा है। वे वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी सहजता एवं सक्रियता के कारण लोकप्रिय रहे हैं। नगर में आयोजित धार्मिक आयोजनों, सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी उपस्थिति सदैव प्रेरणास्रोत रही है। यही कारण है कि जब उनके प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति का समाचार नगर में पहुँचा, तो तिल्दा-नेवरा ने इसे अपनी सामूहिक उपलब्धि के रूप में स्वीकार किया। नगरवासियों का मानना है कि विकास सुखवानी की यह नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, ...

ऩंदन स्मेटल्स और प्रशासनिक मौन : ईएस आई ,पीएफ और श्रम कानूनों की वास्तविकता,,,

शैलेश सिंह राजपूत/ ब्यूरो चीफ  तिल्दा-नेवरा ।    तिल्दा-नेवरा में कराहती मानवता: उद्योग की चिमनियों के धुएँ में घुटते श्रमिक अधिकार, तिल्दा-नेवरा की धरती इन दिनों सिर्फ धुआँ ही नहीं उगल रही, वह कराह भी रही है। औद्योगिक चिमनियों से उठता काला गुबार मानो एक सच्चाई को ढकने की नाकाम कोशिश कर रहा है — उस सच्चाई को, जिसमें श्रम का पसीना सूखने से पहले ही इंसानियत की नमी सूखती दिखाई दे रही है। क्षेत्र के ग्राम परसदा में संचालित नंदन स्मेटल्स पर लगे आरोपों ने व्यवस्था की संवेदनहीनता को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कहानी किसी एक मजदूर की नहीं, उस वर्ग की है जो भोर से पहले उठता है और रात ढलने के बाद घर लौटता है— इस भरोसे के साथ कि उसकी मेहनत से न सिर्फ उद्योग, बल्कि उसका परिवार भी फले-फूलेगा। परंतु विडंबना देखिए, बारह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब ग्राम  निनवा निवासी मंतूराम साहू जो कि नंदन स्मेटल्स उद्योग में शिफ्ट इंजार्च फीटर के रूप में  कार्यरत था ,जो बारह घंटा के ड्युटी के पश्चात फैक्ट्री गेट से कुछ कदम ही आगे बढ़ा, तो किस्मत ने उसे दुर्घटना के अंधेरे में धकेल दिया। आज ...

रायपुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस , राज्यपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की ली सलामी ,,,

800 से अधिक स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केंद्र ,,, “विकसित भारत, बढ़ता भारत” थीम पर सरगुजा के विद्यालय की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही अव्वल ,,, रायपुर न्यूज़ /   देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह का प्रमुख आकर्षण स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने “विकसित भारत” की परिकल्पना को सजीव मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रथम प्रस्तुति में कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सरगुजा (छत्तीसगढ़) के 206 छात्राओं ने “विकसित भारत, बढ़ता भारत” थीम पर मन...